बक्सर, जनवरी 30 -- पेज-05 के लिए फोटो संख्या :- 17, कैप्सन :- शुक्रवार को घुनसारी गांव में श्रीमद्भागवत कथा सुनती महिलाएं नावानगर, एक संवाददाता। प्रखंड के घुनसारी गांव की मां काली मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार को समापन हुआ। नेतृत्व स्वर्गीय श्याम बिहारी पाल की पत्नी गुलाबो देवी ने की। तीसरे दिन की कथा में कथावाचक किशोरी प्रज्ञा पांडेय ने भगवान कृष्ण के बाल लीला की वर्णन करते हुए कंस उद्धार का प्रसंग सुनाया। साथ ही भगवान कृष्ण और रुक्मणी मैया के विवाह उत्सव को मनाया गया। उसके बाद सुदामा चरित्र की कथा के साथ कथा का विश्राम हुआ। इस दौरान सुदामा चरित्र की कथा को सुनकर पूरा पंडाल झूम उठा और भाव विभोर हो गए। पूरे भक्तों के हृदय में भक्ति और प्रेम जाग उठा। कथा का समापन विधिवत हवन-पूजन व प्रसाद वितरण के साथ हुआ। क...