पौड़ी, मार्च 27 -- जीबी पंत प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी संस्थान घुड़दौड़ी के मैकेनिकल अभियांत्रिकी विभाग के चार छात्रों का चयन कंपनियों मे हुआ है। संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के ओआईसी डा. कमलजीत सिंह भाटिया, मैकेनिकल एवं मैकेनिकल मैन्युफैक्चरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डा. आशुतोष गुप्ता ने बताया कि निखिल जोशी, सचिन कुमार, कपिल भट्ट और उदय कंशाली का एक्सनटेसा बालाजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी सितारगंज जोकि फ्लोरिंग, पैनल एव डोर्स की निर्माता है में 2.86 लाख के वार्षिक पैकेज के लिए चयन हुआ है। संस्थान के निदेशक डा. वीएन काला ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दी है। आयोजन में संस्थान के मैकेनिकल एवं मैकेनिकल मैन्युफैक्चरिंग विभाग के प्लेसमेंट समन्वयक सुमित राणा ने बताया कि विभाग के अंतिम वर्ष के शेष छात्रों के विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.