मैनपुरी, मई 5 -- थाना क्षेत्र के नगला कोठी में रविवार रात बरात आई हुई थी। डीजे पर मनमाफिक गाना न बजने से कन्या पक्ष व वर पक्ष में मारपीट हो गई, जिसमें 4 बराती घायल हो गए। लड़की के चाचा व चचेरे भाई ने हंगामा काटना बंद नहीं किया। डर की वजह से बरात वापस पास के ही गांव रिश्तेदारी में चली गई। सुबह दोनों पक्षों में समझौता हुआ और कस्बा के एक मंदिर में शादी कराई गई। रविवार शाम जनपद फिरोजाबाद के ग्राम अकबरपुर निवासी गौरव पुत्र अशोक कुमार राठौर बरात लेकर क्षेत्र के ग्राम नगला कोठी में कीर्ति पुत्री मोहब्बत सिंह से शादी करने आए थे। रात को बारात चढ़ रही थी। बराती डीजे पर डांस कर रहे थे। तभी लड़की के चाचा सिपाही राम व अन्य परिजन उमेश, बिंदु,अमित, दुर्गेश आदि हंगामा काटने लगे। दूल्हे को घोड़ी से नीचे उतार दिया तो बरातियों ने नाराजगी जाहिर की। जिसके बाद...