बुलंदशहर, फरवरी 23 -- यूपी के बुलंदशहर में घुड़चढ़ी के दौरान पिता-पुत्र द्वारा साइड मांगने पर उनके साथ मारपीट की गई। दरअसल, कार सवार प्रधानाध्यापक और उनके बेटे एयरफोर्स के जवान पर बारात में शामिल लोगों ने लाठी डंडे और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। घायल पिता-पुत्र को अस्पताल भेजा गया। वहीं, दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। इसके अलावा पुलिस ने अब तक एक आरोपित को हिरासत में ले लिया है। वहीं, इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये मामला जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव अमरगढ़ का है। खंदोई के रहने वाले जितेंद्र सिंह क्षेत्र के करियारी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं और फिलहाल उनका परिवार जहांगीराबाद के मोहल्ला न्यू पुख्ता बाजार में रहता है। गुरुवार को जितेंद्र अपने एयरफोर्स में तैन...