पीलीभीत, फरवरी 13 -- पूरनपुर। नगर में घुंघचाई चौराहा पर भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कर चौक बनाया जाएगा। इसको लेकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया गया। प्रतिमा स्थापित करने का कार्य जल्द शुरू होगा। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा घुंघचाई चौराहे पर भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित करने के लिए मांग उठाई जा रही थी। चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता ने उनकी मांग का संज्ञान लिया। एक दिन पहले माघ पूर्णिमा के अवसर पर महासभा के पदाधिकारियों, नगर पालिका अध्यक्ष सहित तमाम लोगों की मौजूदगी में विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। यह पूजन पंडित अनिल शास्त्री ने संपन्न कराया। भगवान परशुराम से लोक कल्याण के लिए प्रार्थना की गई। महासभा के लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष का आभार जताया। इस मौके पर महासभा के जिलाध्यक्ष आनंद मिश्र, रामगिरीश मिश्र, मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.