बागपत, नवम्बर 29 -- कस्बे में संतों के बाड़े में शुक्रवार को घीसा संत का 156 वां निर्वाण महोत्सव पूजा अर्चना के साथ शुरू हो गया। महोत्सव में पहले ही दिन बड़ी संख्या में साधु संत और श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। महंत देवेंद्र दास ने उन्हें आशीर्वाद दिया। घीसा संत कबीरपंथी थे। खेकड़ा में सदासुख के परिवार में उनका जन्म हुआ था। बाल्यकाल में ही उन्हें अलौकिक ज्ञान की प्राप्ति हो गई थी। वे बड़ी-बड़ी धार्मिक सभाओ में शास्त्रार्थ करने लगे थे। युवावस्था में वे ब्रह्मलीन हो गए थे। यूपी, उत्तरांचल, हरियाणा में पुजन के लिए उनकी 100 से अधिक गद्दी है। इनमें मुख्य गद्दी खेकड़ा में संतों के बाड़े में है। शुक्रवार को उनका यहां 156 वा दो दिवसीय निर्वाण महोत्सव विधिवत रूप में शुरू हुआ। पहले ही दिन महोत्सव में शामिल होने के लिए उत्तरांचल, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थ...