मैनपुरी, फरवरी 6 -- घिरोर। कस्बा की कृषि मंडी में किसानों के लिए मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। मंडी परिसर में नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं, जिससे किसानों व व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साफ-सफाई न होने से व्यापारियों व किसानों का अनाज खराब हो रहा है। व्यापारियों ने सफाई व्यवस्था दुरस्त कराने की मांग प्रशासन से की है। शुक्रवार को मंडी अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि मंडी में साफ-सफाई के लिए शासन द्वारा ठेका दिए जाने के बावजूद नियमित सफाई नहीं हो रही है। नालियों में जमा गंदगी व कीचड़ के चलते दुर्गंध फैल रही है। नालियों की सफाई न होने से किसानों व व्यापारियों का अनाज खराब होने की आशंका बनी रहती है। वहीं व्यापार प्रभावित हो रहा है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। अरविंद शाक्य, संजीव कुमार व मोनू ने बताया कि सफाई व्यवस्थ...