सहारनपुर, जुलाई 27 -- छुट्टी पर घर आए दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल भारतीय सेना में तैनात जवान विक्रांत कुमार की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सेना ने सैन्य सम्मान के साथ सेनिक का अंतिम संस्कार किया है। गांव फतेहपुर जट्ट निवासी विक्रांत कुमार पुत्र जोगेंद्र सिंह लेह लद्दाख में सेना में जाट रेजिमेंट की पांचवीं बटालियन में तैनात थे। वह बीते 17 जुलाई को छुट्टी पर घर आया था। 18 जुलाई को ट्रैक्टर के नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के लिए उसे देहरादून अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान विक्रांत (27 वर्ष) की मौत हो गई। विक्रांत की साढ़े तीन साल पहले ही शादी हुई थी। वह आठ वर्ष पहले सेना में भर्ती हुए थे। मृतक सेनिक का एक डेढ़ वर्ष का बेटा है। जबकि उसका बड़ा भाई विवेक कुमार यूपी पुलिस में है। विक्रांत...