गोड्डा, फरवरी 10 -- घायल श्याम महतो के इलाज के लिए श्रम नियोजन मंत्री ने Rs.50,000 सहायता की घोषणा की, हरसंभव सहयोग का भरोसा तस्वीर 26 सिलीगुड़ी में इलाजरत घायल श्याम महतो पथरगामा प्रतिनिधि: पथरगामा अस्पताल कर्मी एवं गांधीग्राम निवासी गंभीर रूप से घायल श्याम महतो के उपचार हेतु राज्य के श्रम नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव ने तत्काल Rs.50,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि घायल के इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी तथा सरकार की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। मंत्री श्री यादव ने श्याम महतो की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों के दुख-सुख में वे सदैव साथ खड़े रहे हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त सहायता भी उपलब्ध कराई जाएग...