मैनपुरी, मार्च 15 -- विद्यालय की छुट्टी के बाद सड़क किनारे खड़े शिक्षक में बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायल शिक्षक की उपचार के दौरान सैफई में मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट शिक्षक के भाई द्वारा दर्ज कराई गई। थाना के ग्राम कासेपुर नवीगंज निवासी तपेश पुत्र अनोखेलाल ने कोतवाली में शिकायत की। बताया कि बीते 8 मार्च की दोपहर 3.30 उसका भाई सत्यप्रकाश सिंह पूर्व माध्यामिक विद्यालय बिछिया विक्रमपुर से छुट्टी के बाद घर वापस लौट रहा था। श्रीराम भठ्ठा के आगे बाइक खड़ी कर वह सड़क किनारे लघुशंका करने लगा। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने सत्यप्रकाश के टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी भर्ती कराया। जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया। बीते बुधवार उपचार के दौरान शिक्षक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने रिपोर्ट द...