खगडि़या, मार्च 31 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि महेशखूंट थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर शनिवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में घायल एक वृद्ध की मौत इलाज के दौरान हो गई। बताया गया कि वृद्ध थाना क्षेत्र के बिचली टोला निवासी केवल चौरसिया के 60 वर्षीय पुत्र अर्जुन चौरसिया है। अर्जुन चौरसिया महेशखूंट में एक ट्रांसपोर्ट के पास एनएच 31 पर विपरीत दिशा से आ रहेअज्ञात वाहन चालक ठोकर मारकर फरार हो गया। घटना के बाद घायल वृद्ध को इलाज कराने अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल है। इधर थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया मामले के आलोक में कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.