मुंगेर, दिसम्बर 4 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मेदिनी चौकी निवासी टिंकू साव के इलाज में लापरवाही और मनमानी शुल्क वसूली की शिकायत पर डीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की गहन जांच का निर्देश दिया है। आवेदक महेश साव ने डीएम को आवेदन देकर बताया कि, सड़क दुर्घटना में घायल टिंकू साव को स्थानीय लोगों ने शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान अस्पताल प्रबंधन ने बड़ी राशि की मांग की। भुगतान में असमर्थता जताने पर पीड़ित को न परिवार से मिलने दिया जा रहा था, न ही भोजन उपलब्ध कराया जा रहा था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तत्काल निर्देश दिया कि, टिंकू साव को निजी अस्पताल से निकालकर सदर अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही यह जांच करने के लिए तीन सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया कि, क्या पीड़ित को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.