गिरडीह, मई 15 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद के सामुदायिक अस्पताल के फर्श पर लेटी ज़ख्मी महिला ने अस्पताल की व्यवस्था की पोल खोल दी है। अस्पताल में बुधवार को स्ट्रक्चर का अभाव रहने के कारण इलाज के बाद एम्बुलेंस आने के इंतजार में फर्श पर लेटी महिला कराह रही थी। बताया जाता है कि ग्राम पंचायत महुआर में बुधवार दोपहर जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई थी। मारपीट में एक पक्ष से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हुए हैं। इसमें फर्श पर लेटी कंचन देवी, पुत्री नीतु कुमारी और धर्मेंद्र कुमार शामिल है। महिला ने हाथ पर भुजाली से वार करने का आरोप लगाया है। जिससे हाथ में गंभीर जख्म है। वहीं पुत्री नीतु कुमारी की इस घटना में एक अंगुली टूट गई है जबकि धर्मेंद्र कुमार भी गंभीर रूप से घायल है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। महिला की ...