लातेहार, जनवरी 31 -- चंदवा, प्रतिनिधि। झामुमो केंद्रीय सदस्य इस्तियाक खान शनिवार को रांची के निजी अस्पताल में भर्ती कमलेश कुमार व सकलदेव गंझु से मुलाक़ात कर उनका हाल जाना। उन्हें हर संभव मदद दिलाने की बात कहीं। बताते चलें कि बुधवार की देर शाम रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर लाधुप के समीप अज्ञात वाहन ने दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया था। इस दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये थे। सूचना पाकर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य इस्तियाक उर्फ पप्पन खान व मोहन गंझु ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों को कुडू अस्पताल पहुंचाया था। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...