आगरा, नवम्बर 6 -- कोठी मीना बाजार के पास स्थित पक्षी घर और घायल पक्षी चिकित्सालय का अवलोकन केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी मंत्री अनिल कुमार ने किया। आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि इस पक्षी घर में लगभग 2000 से अधिक पक्षी निवास कर रहे हैं। यहां रोजाना घायल पक्षियों का उपचार किया जाता है। जब वे स्वस्थ हो जाते हैं तो उन्हें खुले वातावरण में छोड़ दिया जाता है। चिकित्सालय के पीछे स्थित हरित पट्टी में राष्ट्रीय पक्षी मोर सहित कई पक्षी स्वतंत्र रूप से निवास कर रहे हैं, जो कभी घायल होकर आए थे। आज वे वहीं पेड़ों पर अपने घोंसले बना चुके हैं। यह दृश्य प्रकृति और मानवीय संवेदना के मिलन का प्रतीक है। आगरा विकास मंच द्वारा किए जा रहे प्रया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.