गोड्डा, फरवरी 13 -- पथरगामा। घायल के इलाज के लिए अस्पताल प्रबंधन ने सहयोग राशि दी। पथरगामा अस्पताल के कर्मी व गांधीग्राम निवासी श्याम महतो कुछ दिन पूर्व बारकोप मोड़ के समीप नेशनल हाइवे पर मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिलीगुड़ी रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। इलाज में भारी खर्च को देखते हुए पथरगामा अस्पताल प्रबंधन व स्वास्थ्यकर्मियों ने मानवीय पहल कर सहयोग राशि एकत्र की। सभी कर्मियों के सहयोग से 50,000 की राशि श्याम महतो के इलाज के लिए भेजी गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोहन पासवान ने बताया कि घायल कर्मी के इलाज में काफी खर्च आ रहा है। इसको ध्यान में रखकर अस्पताल परिवार की ओर से आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। उन्होंने आमजन से भी सहयोग की अपील की, ताकि श्याम महतो का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.