कानपुर, मार्च 25 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता भाजपा प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में संगठन स्तर पर 14 अप्रैल तक मनाए जाने वाले उत्सव पर हर दिन के अभियान को मूर्त रूप देने के लिए भाजपा के नवनिर्वाचित उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने मेदांता अस्पताल के बेड पर बैठ पार्टीजनों संग बैठक की। भाजपाइयों के जमघट से अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को दिक्कत भी हुई। पिछले दिनों अनिल दीक्षित घर की सीढ़ियों से फिसल गए थे और कूल्हे और पैर में फ्रैक्चर होने की वजह से वह अस्पताल में भर्ती हैं। जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि योगी सरकार की आठ वर्ष की उपलब्धियों के उत्सव अभियान का संयोजक अवधेश सोनकर और सहसंयोजक अनुपम मिश्रा को बनाया गया है। लाभार्थी मेला की सतेंद्र पांडे, जन्मेजय सिंह, घर-घर संपर्क की वीरेश त्रिपाठी, विनय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.