उन्नाव, नवम्बर 24 -- चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के औराई गांव के रहने वाले शिवम ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि नाना की भूमि को लेकर अपने मौसेरे भाई रामबाबू से विवाद चल रहा है। रविवार शाम वह अपने भतीजे सचिन के साथ खेत पर गया था। जहां पहले से मौजूद मौसेरे भाई रामबाबू अपनी पत्नी विशुना व पुत्र अरून के साथ खेत पर काम कर रहे थे। चाचा भतीजे के पहुंचने पर वह लोग गाली गलौज करने लगे। जिसका शिवम ने विरोध किया तो पिता, पुत्र, पत्नी ने मिलकर लाठी से मारने लगे। बचाने दौडे़ भतीजे सचिन को भी पीटकर घायल कर दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टर ने शिवम की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और म...