हमीरपुर, जनवरी 5 -- हमीरपुर। रविवार की रात चंदौखी मोड़ के पास घायलावस्था में मिले एक युवक की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। जिसकी शिनाख्त कराने में पुलिस को 12 घंटे लग गए। बांदा जनपद के थाना जसपुरा के सिकौहला गांव निवासी 25 वर्षीय जावेद पुत्र शहादत कल रात में पुलिस को चंदौखी मोड़ के पास घायलावस्था में मिला था। जिसे पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। जावेद के पास शिनाख्त लायक कुछ नहीं मिला था। जिसके बाद पुलिस ने उसकी फोटो सोशल मीडिया में वायरल करके लोगों से पहचान में मदद मांगी थी। सोमवार की शाम मृतक युवक की शिनाख्त उसके भाई परवेज व चचेरे भाई वहीद ने की। पुलिस ने शव को मोर्चरी पहुंचा दिया है। कल शव का पोस्टमार्टम होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.