गुड़गांव, अगस्त 4 -- सोहना। सतत अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, घामडौज टोल प्लाजा पर एक ई-वेस्ट जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इको संतुलन और नमो-वेस्ट द्वारा वर्टिस इन्फ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के सहयोग से इस कार्यक्रम के तहत एक स्थायी ई-वेस्ट संग्रहण केंद्र भी स्थापित किया गया है। यह पहल राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के पीआईयू रेवाड़ी के अंतर्गत गुरुग्राम-सोहना हाईवे प्राइवेट लिमिटेड के तहत संचालित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में इको संतुलन की संस्थापक मीनाक्षी गुप्ता ने ई-वेस्ट के गलत निपटान से होने वाले नुकसान और उनके हमारे स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में बताया। उन्होंने ई-वेस्ट की अलग-अलग श्रेणियों और उनके सही तरीके से निपटान के तरीकों की जानकारी भी साझा की। नमो-वेस्ट के प्रतिनिधि विशाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.