वाराणसी, फरवरी 2 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन के अंतर्गत होने वाली घाट संध्या का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। अस्सी घाट पर हुए आयोजन में वादन और नृत्य की प्रस्तुतियों ने समां बांधा। उत्सव की शुरुआत काशीनाद सोल आफ म्यूजिक ग्रुप के कलाकारों द्वारा फ्यूजन की अद्भुत और अप्रतिम प्रस्तुति से हुई। इसमें डॉ. शनिश ज्ञावली ने बांसुरी, डॉ. संदीप केवले ने तबला, डॉ. नवीनचंद्र बादल ने ऑक्टोपैड, गौरव सिंह ने गिटार और डॉ. आनंद कुमार मिश्रा ने सितार वादन किया। दूसरी प्रस्तुति डॉ. दिव्या श्रीवास्तव के निर्देशन में नृत्य की यादगार प्रस्तुति की। इसमें उनकी शिष्याओं कृतिका, ईशा, सिनिंधा, राजश्री, ट्विंकल कुमारी, ज्योति और इक्षिता ने उत्तर प्रदेश का पारंपरिक लोकनृत्य तत्पश्चात कजरी पर आकर्षक नृत्य किया। ननद-भौजाई की नोकझों...