गोड्डा, जुलाई 29 -- गोड्डा। गोड्डा जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घाट बंका गांव में ट्रैक्टर से खेती कर रहे युवक के अचानक ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट जाने से चालक की मौत हो गई । मृतक का नाम संजू मुर्मू है, जो घाट बंका गांव का रहने वाला है । बताया जा रहा है की व्यक्ति ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर से खेती कर रहा था , इसी क्रम में ट्रैक्टर एक गड्ढे में फंस गया और उसी को निकालने के क्रम में ट्रैक्टर ऊपर उठकर चालक के ऊपर ही पलट गया , जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई । आसपास के लोगों ने जब देखा तो उसे बाहर निकाला और उसे सदर अस्पताल लेकर आए , जहां डॉक्टर ने मौत की पुष्टि की । घटना की सूचना के बाद मृतक के घर परिवार के लोग भी सदर अस्पताल पहुंचे और व्यक्ति को देख रोने बिलखने लगे । इस घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन द्वारा पुलिस को दी गई और मौके पर पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.