विकासनगर, अप्रैल 9 -- हरिपुर में हरी घाट के निर्माण कार्यों का जिला पंचायत अध्यक्ष ने जायजा लिया। उन्होंने निर्माणदाई संस्था एमडीडीए को कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने कहा कि हरिपुर में यमुना नदी किनारे हरी घाट बनने से हरिपुर का पौराणिक व ऐतिहासिक वैभव लौटेगा। जिस प्रकार हरिद्वार का धार्मिक महत्व है इसी तरह हरिपुर का भी एक पौराणिक महत्व है। इसको देखते हुए सरकार ने यहां घाट बनाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि घाट का निर्माण होने से क्षेत्र का विकास होगा और स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। बताया कि हरिपुर के 190 मीटर क्षेत्र में घाट निर्माण के लिए आठ करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके तहत सीढ़ियों का निर्माण, पूजा छतरी, चेंजिंग रूम भी बनाए जाने हैं। इस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.