वाराणसी, अक्टूबर 30 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। देवदीपावली पर अबकी 15 लाख दीये जलाये जाएंगे। इसमें 10 लाख से अधिक पर्यटन विभाग उपलब्ध कराएगा। वहीं चेतसिंह घाट पर 25 मिनट का लेजर शो होगा। विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार से चेतसिंह घाट के बीच रेत की सैंड आर्ट इंस्टॉलेशन लगाई जाएगी। गंगा द्वार के सामने 10 मिनट का ग्रीन फायर क्रैकर शो होगा। यह जानकारी मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में दी। कमिश्नरी सभागार में उन्होंने बताया कि एक से चार नवम्बर तक राजघाट पर गंगा महोत्सव आयोजित होगा। इसमें 43 राष्ट्रीय स्तर के साथ ही स्थानीय कलाकारों को मौका मिलेगा। चारों दिन काशी सांसद सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेताओं को मंच दिया जाएगा। 5 नवम्बर की शाम 5.15 बजे राजघाट स्थित गंगा महोत्सव के मंच से देवदीपावली का शुभारम्भ होगा। इसमें राज्यपाल और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.