जमशेदपुर, नवम्बर 29 -- घाटशिला प्रखंड में लगातार बढ़ती ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। शीतलहर जैसे हालात से लोग परेशान हैं। यहां का न्यूनतम पारा चार डिग्री लुढ़ककर 18 से 14 डिग्री पर पहुंच गया है। हालांकि जमशेदपुर का तापमान इससे भी कम है। जमशेदपुर में शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब दो-दो डिग्री वृद्धि हुई और यह बढ़कर क्रमश: 28.4 और 12.2 डिग्री हो गया। गुरुवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 26.6 और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री था। ठंड के कारण लोग दोपहर में भी गर्म कपड़ों से लदे रहते हैं। दूसरी ओर, कड़ाके की ठंड के बावजूद प्रशासन द्वारा अबतक कहीं अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है।Rs. इससे सुबह-शाम रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड में ट्रेन या वाहन के इंतजार करने के दौरान लोग ठिठुरते दिखते हैं। प्रशासन द्वारा गरीब एवं जरूरतमंदों के बीच...