रांची, अक्टूबर 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में हम सब मिलकर झामुमो प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराएंगे। कांग्रेस का कोई भी नेता कितना भी ताकतवर क्यों न हो, उन्हें घाटशिला में गठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराने के लिए काम करना होगा। उन्होंने कहा कि घाटशिला सीट से झामुमो के प्रत्याशी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे और जीते थे। इसलिए स्वाभाविक रूप से दावा झामुमो का ही बनता है। इसलिए कांग्रेस झामुमो प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत झोंकेगी। कांग्रेस प्रभारी के. राजू के प्रेस नोट पर उन्होंने कहा कि इसे जारी करने की जरूरत क्यों पड़ी, इसका जवाब प्रभारी ही दे सकते हैं। बिहार विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव पर भी झारखंड मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.