घाटशिला, फरवरी 14 -- घाटशिला। घाटशिला कॉलेज में आरओ प्लांट का अधिष्ठापन हो गया है। कालेज में विद्यार्थियों को शनिवार से आरओ का स्वच्छ पेयजल मिलने लगा है। इसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने आरओ का जल पीकर किया। इस इस संबंध में प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं को आरओ का स्वच्छ पेयजल मिले, इसको लेकर पेयजल एवं स्वच्चता प्रमंडल, जमशेदपुर के सहयोग से 10 लाख 64 हजार की लागत से आरओ का ऑटोमेटिक प्लांट कालेज में लगवाया गया है। इसकी क्षमता 500 लीटर की है। इस प्लांट के द्वारा प्रति घंटा 500 लीटर आरओ का स्वच्छ पेयजल मिलना शुरु हो गया है। प्राचार्य डॉ चौधरी ने बताया कि इस कॉलेज में लगभग 12 हजार विद्यार्थी हैं। इनमें अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र के हैं। काफी संख्या में विद्यार्थी दूर-दराज से ट्रेन-बस से कॉलेज आते हैं। इन्हे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.