घाटशिला, मार्च 6 -- घाटशिला। घाटशिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ आर के चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह के दूसरे दिन सी. वी रमन के जीवन एवं विज्ञान दिवस विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैज्ञानिक सी वी रमन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।अपने स्वागत वक्तव्य में रसायन विज्ञान के अध्यक्ष प्रोफेसर मोहम्मद सज्जाद ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का पालन करना चाहिए, अपने अंदर वैज्ञानिक चिंतन विकसित करना चाहिए। तत्पश्चात वनस्पति विज्ञान के अध्यक्ष डॉ संजेश तिवारी ने विद्यार्थियों के अंदर जागरूकता पैदा करने के लिए वन संरक्षण के ऊपर विभिन्न स्लाइड प्रस्तुत किया। उन्होंने स्लाइड के माध्यम से मानवीय जीवन में पेड़ों की उपयोगिता के बारे में विस...