सिमडेगा, नवम्बर 14 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। घाटशिला उपचुनाव में झामुमो के प्रत्याशी सोमेश सोरेन ने लगभग 38 हजार वोटो से भाजपा प्रत्याशी बाबुलाल सोरेन को हरा दिया। इधर जीत की घोषणा के बाद झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना और सचिव शफीक खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का जुटान वीर बुधु भगत चौक के समीप हुआ। जहां से लोग जश्न मनाते हुए झूलन सिंह चौक तक गए और जमकर आतिशबाजी करते हुए एक दुसरे को मिठाई खिलाकर घाटशिला चुनाव में विजयी होने की बधाई दी। मौके पर जिलाध्यख ने कहा कि घाटशिला की यह जीत जनता की उम्मीद, भरोसा और बेहतर भविष्य की इच्छा का नतीजा है। जिला सचिव ने कहा कि घाटशिला बदलाव नहीं, स्थिरता और प्रगतिशील नेतृत्व चाहती है। और सोमेश सोरेन ने यही भरोसा जीत कर दिखाया है। मौके पर रोस प्रतिमा सोरेंग, किशोर एक्का, नुवास केरकेटटा, मो सिराजुददीन, रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.