घाटशिला, अक्टूबर 20 -- जयराम कुमार महतो के नेतृत्व वाली जेकेएलएम ने झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले की घाटशिला विधानसभा सीट पर अगले महीने होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इसी के साथ घाटशिला में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार जताए जा रहे हैं। जेकेएलएम ने रामदास मुर्मू पर भरोसा जताया है, जो 2024 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर तीसरे स्थान पर रहे थे और उन्हें केवल 8092 वोट हासिल हुए थे। वहीं, भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को मैदान में उतारा है, जबकि झामुमो ने पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन को टिकट दिया है। घाटशिला सीट अगस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.