घाटशिला, नवम्बर 11 -- घाटशिला ।घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में मंगलवार को मतदान के दौरान मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह 8 बजे तक घाटशिला के बूथ संख्या 82 पर मतदान के लिए मतदाताओं की लंबी कतारें लग गईं।महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लिया। सुबह के समय से ही लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचने लगे थे।स्थानीय प्रशासन की ओर से बूथ पर सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम किए गए हैं। मतदान कर्मी मतदाताओं को व्यवस्थित ढंग से कतार में लगाकर मतदान कराने में जुटे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.