घाटशिला, सितम्बर 10 -- घाटशिला। घाटशिला में प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता-2025 का शुभारंभ जेसी उच्च विद्यालय मैदान में किया गया। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय राम की देख-रेख में विभिन्न स्कूल के प्रतिभागियों नें भाग लिया। मौके पर खेलकूद की विविध प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया। जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। वहीं, बनकाटी उच्च विद्यालय में भी खेलकूद की स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। संचालन शिक्षक साजिद अहमद नें किया। विजेता सभी स्कूलों के प्रतिभागी को मेडल एवं प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रंजीत कुमार घोष, शिव शंकर घटवारी, अनीता महतो, मंगल टुडू, विमला सिकुंदा, पल्लव कुमार दे, रितु मंडल समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...