बिहारशरीफ, जनवरी 31 -- घाटकुसुम्भा को हरा लखीसराय की टीम फाइनल में पहुंची फोटो मनोज खेल : बेहतर प्रदर्शन के लिए छोटु कुमार को मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार देते आयोजक। शेखपुरा, निज सम्वाददाता। बाबा कामेश्वर नाथ जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मैच में लखीसराय की टीम ने घाटकुसुंभा को 42 रन से हराकर फाइनल मे प्रवेश कर लिया। पहले बैटिंग करते हुए लखीसराय के बल्लेबाजों ने 19 ओवर में 233 रन बनाये। जवाब में घाटकुसुंभा की पूरी टीम 191 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बेहतर प्रदर्शन के लिए विजेता टीम के छोटु कुमार को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया है। पूर्व चेयरमैन गंगा कुमार यादव एवं भाजपा नेता राजीव सिन्हा ने उसे पुरस्कृत किया। संघ के अध्यक्ष राजू सिन्हा एवं महासचिव राजकुमार ने बताया कि शहर के रामाधीन कॉलेज के मैदान पर एक फरवरी को फाइनल मुकाबल लखीसराय...