बिहारशरीफ, सितम्बर 7 -- घाटकुसुम्भा के बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्रियां फोटो 07 शेखपुरा 03 - बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटते लोजपा (आर) के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली व अन्य। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। घाटकुसुम्भा के बाढ़ पीड़ितो के बीच रविवार को लोजपा (आर) की ओर से राहत सामग्री का वितरण किया गया। सांसद अरुण भारती के आदेश पर जिलाध्यक्ष इमाम गजाली द्वारा लक्ष्मीपुर, सहरा ओर बेलौनी में सैकड़ों पीड़ितों को सूखा राशन दिया गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही घाटकुसुम्भा को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में शामिल करा दिया जाएगा। सांसद भी प्रयासरत हैं और डीएम के माध्यम से सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। लोजपा द्वारा अबतक दर्जनों गांवों में सूखा राहत का वितरण किया जा चुका है। मौके पर विजय पासवान, अरविंद पासवान व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...