गुमला, जनवरी 29 -- घाघरा।घाघरा थाना प्रखंड मुख्यालय के टोंकाटोली में किराए के मकान में रहने वाले अर्जुन सिंह को लातेहार पुलिस ने सोमवार की मध्यरात्रि के समय घर से उठाकर ले गयी।जानकारी के अनुसार अर्जुन को फोन ट्रेस के क्रम में उसका किसी अपराधी से दूरभाष पर बात होता था। इसी बात पर उसे लातेहार पुलिस ने पूछताछ के लिए ले जाया गया है। उधर इस कार्रवाई से पत्नी रीना देवी काफी डरे सहमे हुई है। हालांकि स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी अर्जुन के परिजन को दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...