गुमला, मार्च 16 -- घाघरा। सरहुल पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर सरहुल पूजा समिति की बैठक नेतरहाट रोड स्थित झखरा कुम्बा में आयोजित की गई। बैठक में पुरानी कमिटी को ही यथावत रखा गया। मौके पर समिति के सदस्यों ने बताया कि 22 अप्रैल को सरहुल पूजा शोभायात्रा के साथ धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा स्थानीय झखरा कुम्बा से निकाली जाएगी। जिसमें घाघरा प्रखंड के प्रायः सभी गांव से खोड़हा दल शामिल होगी। पहान चन्दर उरांव, अशोक उरांव,अनिल भगत,योगेंद्र भगत,रवि पहान,बौना उरांव, बेचन उरांव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.