गुमला, फरवरी 19 -- घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा थाना क्षेत्र के पोड़ीसरना स्थित तालाब से पुलिस ने सोमवार रात सेवानिवृत्त माइनर कर्मी कलवारी उरांव (55) का शव बरामद किया। मृतक विशुनपुर थाना के पेरवापाठ गांव का निवासी था। मृतक की पुत्री शिवानी कुमारी ने बताया कि उनके पिता शनिवार को पीठवरटोली स्थित अपने रिश्तेदार रंजीत उरांव के घर गए थे। रविवार को आदर साप्ताहिक हाट में वह अपनी बड़ी बहन से मिले। उस समय भी रंजीत उरांव उनके साथ था। बाजार से निकलते समय उन्होंने घर लौटने की बात कही थी,लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। सोमवार शाम करीब पांच बजे ग्रामीणों को तालाब में शव दिखाई दिया। जिसकी सूचना स्थानीय मुखिया को दी गई। मुखिया ने देर रात पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। मृतक के होंठ के पास कटे का निशान पाया गया, जिससे संदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.