गुमला, फरवरी 9 -- घाघरा। घाघरा थाना क्षेत्र के गोरियाडीह गांव निवासी 62 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर सोमवार को पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया।परिजन गणेश उरांव ने बताया कि बासु उरांव रविवार को मवेशी लेकर खेत गया था। देर तक घर नहीं लौटने पर तलाश की गई। इसी दौरान जंगल की ओर जा रही महिलाओं ने बाड़ी के पास उसे मृत अवस्था में देखा।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.