गुमला, अप्रैल 7 -- घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा-विशुनपुर मुख्य पथ पर देवाकी बाबाधाम पुल के समीप रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। अचानक एक बरगद के पेड़ की भारी डाली चलती बाइक पर गिर गई। जिससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान सेन्हा थाना क्षेत्र के बदला बोधाटोली निवासी अनित उरांव और प्रेमबीर मुंडा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक आदर बाजार से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान देवाकी बाबाधाम पुल के पास अचानक एक विशाल डाली टूटकर उनकी बाइक पर गिर गई। जिससे बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई और दोनों युवक घायल हो गए।हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए निजी वाहन से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य कें घाघरा पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रेमबीर मुंडा को छुट्टी दे दी गई। जबकि अनित उरांव के कान से खून निकलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.