गुमला, मार्च 6 -- घाघरा प्रतिनिधि। घाघरा थाना क्षेत्र के जिलिंगसिरा निवासी सतनाम उरांव (25) ने अपने घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता मंगल उरांव ने बताया कि दो दिन पूर्व सतनाम और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई थी। जिसके बाद पत्नी मायके चली गई और वापस नहीं आई। मंगलवार शाम करीब चार बजे सतनाम की बड़ी भाभी दीपरानी खेत से घर लौटी,तो उसने सतनाम को फांसी पर झूलते देखा। उसने तुरंत ससुर मंगल उरांव को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। घाघरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.