गुमला, दिसम्बर 10 -- घाघरा। घाघरा में बुधवार को डीटीओ और एमबीआई की संयुक्त टीम ने वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान दो स्कूलों की बसों की जांच की गई, जिसमें परमिट, फिटनेस, रोड टैक्स, इंश्योरेंस सहित सभी आवश्यक कागजातों की पड़ताल की गई। कई वाहनों पर नियम उल्लंघन पाए जाने पर 2.20 लाख रूपये जुर्माना भी वसूला गया। टीम ने घाघरा-नेतरहाट रोड पर भी कई वाहनों की जांच की और दस्तावेजों की अनिवार्यता को लेकर सख्त निर्देश दिए। डीटीओ ने साफ कहा कि स्कूल बसों के स्थान पर निजी वाहनों से बच्चों का परिवहन किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं होगा। स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया गया कि बच्चों को ढोने वाले सभी वाहन पूर्ण दस्तावेजों के साथ ही चलें,अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.