गुमला, जनवरी 19 -- घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा प्रखंड मुख्यालय के सरकारी -गैर सरकारी संस्थानों में झंडोतोलन की समय-सारणी सुनिश्चित करने को लेकर सोमवार को बीडीओ दिनेश कुमार ने अपने कक्ष में बैठक की। बैठक में विभिन्न कार्यालयों और संस्थानों में झंडोतोलन के निर्धारित समय पर चर्चा कर अंतिम रूप दिया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पूर्वाह्न आठ बजे, महात्मा गांधी पुस्तकालय में 8.15 बजे, पशुपालन कार्यालय में 8.25 बजे, पंचायत सचिवालय में 8.35 बजे, घाघरा थाना में 8.50 बजे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 9.05 बजे, कल्याणकारी मानव विकास संस्थान में 9.10 बजे, एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में 9.15 बजे, शहीद देवनारायण भगत प्रतिमा स्थल चांदनी चौक में 9.25 बजे, प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय में 9.45 बजे, मध्य विद्यालय घाघरा में 9.55 बज...