गुमला, जनवरी 2 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के बर्रांग गांव निवासी 17 वर्षीय नाबालिग छात्र मुकेश उरांव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार अहले सुबह की है। सूचना मिलने पर घाघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार मुकेश उरांव घाघरा टाना भगत इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं का छात्र था। गुरुवार को नववर्ष के दिन वह देर शाम घूम कर घर लौटा था और खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। मृतक के भाई अजय उरांव ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे घर के बाहर स्थित अमरूद के पेड़ पर मुकेश का शव रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.