बलरामपुर, फरवरी 6 -- बलरामपुर, संवाददाता। देवीपाटन मंडल सहित आस पास के जिलों की व्यवहारिक कठिनाइयों को दूष्टिगत रखते हुए गोंडा-लखनऊ मार्ग के घाघरा नदी पर बने संजय सेतु पर यातायात बंद करने से पूर्व बैकल्पिक व्यवस्था के रूप में पैंटून पुल बनाए जाने की मांग पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने मुख्यमंत्री से की है। उन्होंने इस मांग को लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा है। पूर्व सांसद ने बताया कि सीएम योगी ने लोगों की कठिनाइयों को दृष्टिगत रखते हुए इस मार्ग पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए तत्काल सम्बन्धित अधिकारियों निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री को सौंपे गए मांग पत्र में पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने कहा है कि संजय सेतु (घाघरा पुल) बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर व गोंडा जनपद की लाइफ लाइन है। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल तक या...