घाटशिला, मार्च 13 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के माटियाबांधी पंचायत के घाघरा गांव से सटे पहाड़ और जंगलों में पत्थरों का अवैध खनन करने के लिए माफिया पेड़ों को भी कटवा रहे हैं। वहीं जंगल में आग भी लगा रहे हैं। लेडी टार्जन पद्मश्री जमुना टुडू ने जांच के दौरान काटे गए कई पेड़ों और जंगल में लगाई गई आग को देखा। उन्होंने कहा कि अवैध पत्थरों के खनन, पेड़ों की कटाई और आग लगाए जाने से जंगल और पहाड़ नष्ट हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस इलाके में कई पहाड़ों पर अवैध पत्थरों के परिवहन के लिए पेड़ों को काटकर रास्ता बनाया जाता है। वहीं पत्थर तोड़ने के लिए पत्थरों के आसपास आग लगाई जाती है। ताकि पत्थरों के गर्म हो जाने के बाद तोड़ने में आसानी हो। यही आग जंगलों में फैल कर भीषण रूप धारण कर लेती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...