बोकारो, फरवरी 19 -- चंदनकियारी के घांघरागोड़ा शिव मंदिर परिसर में पांच दिवसीय रूद्र महायज्ञ सह महाशिवरात्रि महोत्सव पुर्णहुती के साथ संपन्न हुआ। भगवान शिव की कृपा से गांव,क्षेत्र समाज में सुख, शांति और समृद्धि के लिए आयोजित धार्मिक अनुष्ठान,दिव्य,भव्य व अलौकिक रहा। बुधवार को पूर्णाहुति के दिन सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना और हवन शुरू हुआ जो शाम चार बजे तक चलता रहा। उपस्थित श्रद्यालुगण,व्रतिगण, भक्तगण समेत संपूर्ण ग्रामवासी की ओर से भगवान शिव की आराधना की गई। ग्यारह रुद्र अवतारों को याद दिलाते हुए, यज्ञ कुंड में शुद्ध घी, जड़ी-बूटियों और हविष्य की अंतिम आहुतियां दी गई। पूरा वातावरण 'हर-हर महादेव', 'ओम नमः शिवाय' के उद्घोष से गुंजायमान हुआ। यजमान किसन माहथा,तीरथ माहथा,जगन्नाथ माहथा,महावीर माहथा,राजीव माहथा,विजय माहथा,कालीपद माहथा सपत्नीक ने ...