कौशाम्बी, मई 10 -- चरवा थाना इलाके के पुलिस चौकी बरियावां अंतर्गत एक गांव का युवक मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। उसने बताया कि शुक्रवार सुबह उसकी 15 वर्षीय बेटी शैक्षिक प्रमाणपत्र लेने के लिये घर से स्कूल के लिए गई थी। इसी दौरान वह संदिग्ध दशा में लापता हो गई। शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने किशोरी की तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान सुराग लगा कि वह पिपरी थाना क्षेत्र के गिरिया खालसा गांव निवासी एक युवक के साथ चली गई है। जानकारी मिलने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। पिता ने शनिवार को थाने जाकर आरोपी युवक के खिलाफ बेटी को भगा ले जाने की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.