बक्सर, जुलाई 23 -- पेज 3 बक्सर, हिसं। घर से स्कूल के लिए निकला नया बाजार का एक किशोर दो दिनों से लापता है। उसके साथ उसका एक दोस्त भी लापता बताया जा रहा है। किशोर की मां ने इस संबंध में टाउन थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार नया बाजार निवासी अजय राय की पत्नी जामवंती देवी के मुताबिक उनका 14 वर्षीय पुत्र अंकुर कुमार राय रोज की तरह बीते सोमवार को भी घर के पास ही स्थित निजी स्कूल में पढ़ने के लिए गया था। वह तभी से लापता है। उसकी खोजबीन के दौरान पता चला कि वह उस रोज स्कूल पहुंचा ही नहीं था। उसके साथ उसके एक दोस्त प्रिंस यादव का भी कुछ पता नहीं है। प्रिंस नया बाजार वार्ड नंबर दो निवासी संतोष यादव का पुत्र बताया जाता है। महिला ने टाउन थाना की पुलिस से अपने बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...