देवरिया, सितम्बर 24 -- - भटनी( देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के भटनी क्षेत्र के चांदपार चौराहे के पास एक खेत में बुधवार की सुबह एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक का शव पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। खुखुन्दू थाना क्षेत्र के परसिया अभिलाष निवासी आकाश प्रताप सिंह (42)पुत्र स्व रुपेश सिंह मंगलवार की सायं घर से सारनाथ जाने के लिए निकले थे। चांदपार चौराहे पर लोगों ने आकाश को देर शाम तक देखा था। बुधवार की सुबह चांदपार जाने वाली सड़क के किनारे खेत में शव देखकर आस पास महिलाओं ने शोर मचाना शुरु किया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। शव पाए जाने की सूचना पर परसिया अभिलाष निवासी विकास सिंह मौके पर पहुंचे। जहां...