रुडकी, जून 4 -- बीती 23 मई को घर से बाजार के लिए निकला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश के बाद परिजनों ने युवक की गुमशुदगी भी दर्ज कराई है। शाहनवाज निवासी सलीका, थाना किशनगढ़, बिहार हाल निवासी मंडावर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका 19 वर्षीय बेटा नूर बीती 23 मई को घर से सामान लेने के लिए बाजार गया था, लेकिन काफी समय तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता सताने लगी। इसके बाद उन्होंने सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से युवक की बरामद की गुहार लगाई है। उप निरीक्षक विनय मोहन त्रिवेदी ने बताया कि युवक की गुमशुदगी दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.